kundalini
जब जीभ खुद पीछे चली गई
Shared by @ishaan · 09 May 2022 · 346 views
मैं खेचरी मुद्रा का अभ्यास कर रहा था। कई महीनों तक जीभ को ऊपर की ओर ले जाने की कोशिश करता रहा। एक दिन ध्यान में अचानक जीभ अपने आप तालू की ओर खिंच गई और वहाँ चिपक गई। उसी समय पूरे सिर में एक तीव्र कंपन शुरू हो गया। कानों में घंटियों जैसी आवाज आने लगी। शरीर बिलकुल अचल हो गया। वह अवस्था लगभग बीस-पच्चीस मिनट रही। जब जीभ वापस आई तो मुँह में बहुत मीठा स्वाद था। उस दिन के बाद मेरी एकाग्रता बहुत बढ़ गई।
← All experiences
Share yours