yoga

जब शरीर ने खुद आसन बना लिया

Shared by @yash · 13 Jun 2023 · 366 views
मैं ध्यान में बैठा था। अचानक मेरा शरीर अपने आप हिलने लगा। रीढ़ सीधी हो गई, छाती आगे को निकली, गर्दन पीछे की ओर झुक गई — बिल्कुल मत्स्यासन की मुद्रा बन गई। मैंने कोई कोशिश नहीं की थी। शरीर खुद वह आसन बना रहा था। कुछ देर बाद मुद्रा छूटी और मुझे बहुत गहरी शांति मिली। अब कभी-कभी ध्यान में शरीर खुद अलग-अलग मुद्राएँ बनाने लगता है।
← All experiences Share yours