kundalini

मणिपुर की आग ने गुस्सा जला दिया

Shared by @tanvi · 10 Jul 2023 · 881 views
मुझे बहुत गुस्सा आता था। छोटी-छोटी बात पर विस्फोट हो जाता था। मैंने मणिपुर चक्र पर नियमित ध्यान और सूर्य नमस्कार शुरू किया। लगभग पचास दिन बाद एक शाम ध्यान के दौरान नाभि में इतनी तेज गर्मी हुई कि लग रहा था जैसे कोई अंगारा रखा हो। गर्मी के साथ पुराने गुस्से के दृश्य आँखों के सामने घूमने लगे। मैं रोई भी और हँसी भी। उसके बाद से गुस्से पर मेरा नियंत्रण काफी बेहतर हो गया है। अब आने से पहले ही मैं उसे पकड़ लेती हूँ।
← All experiences Share yours