kundalini

पहली बार महसूस हुई सुषुम्ना

Shared by @khushi · 13 Nov 2020 · 714 views
मैंने बहुत सुना था सुषुम्ना नाड़ी के बारे में, लेकिन कभी अनुभव नहीं हुआ था। एक सुबह नाड़ी शोधन करते हुए अचानक रीढ़ के बिल्कुल बीचों-बीच एक सीधी पतली रेखा में ठंडक का प्रवाह महसूस हुआ। वह प्रवाह ऊपर की ओर जा रहा था। इडा और पिंगला दोनों शांत हो गईं। केवल बीच की रेखा सक्रिय थी। अनुभव बहुत स्वच्छ और ठंडा था। उस दिन पहली बार मुझे समझ में आया कि सुषुम्ना वास्तव में होती है।
← All experiences Share yours